Home » Blog » विधानसभा अध्यक्ष ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने में लगे सभी श्रमिकों को दी बधाई

विधानसभा अध्यक्ष ने सिलक्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को निकालने में लगे सभी श्रमिकों को दी बधाई

by punaranavasandesh
 
कोटद्वार। चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान मंगलवार को सफल हुआ। मंगलवार को 17वें दिन सभी  41श्रमिको को सकुशल बहार निकाला गया। इस बड़ी सफलता के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने खुशी जताते हुए इस ऑपरेशन में लगे सभी श्रमिकों को बधाई और धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बाबा बौखनाग जी की असीम कृपा, सभी देशवासियों की प्रार्थना एवं रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे सभी बचाव दलों के अथक परिश्रम के फलस्वरूप यह रेस्क्यू ऑपरेशन सफल हुआ है । विधानसभा अध्यक्ष ने केंद्र और राज्य सरकार के तमाम टीमों और रेस्क्यू ऑपरेशन के सभी श्रमिकों, अंतरराष्ट्रीय टनल वैज्ञानिकों और पीएमओ का आभार जताया है। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी रेस्क्यू ऑपरेशन में कड़ी मेहनत करने और हर पल फंसे श्रमिकों और उनके परिजनों को लगातार भरोसा दिलाने का अद्धबुध कार्य करने पर उनका भी आभार जताया ।