Home » Blog » राज्य नोडल अधिकारी रणबीर सिंह चौहान ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा

राज्य नोडल अधिकारी रणबीर सिंह चौहान ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से की विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा

by punaranavasandesh
चमोली : विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य नोडल अधिकारी रणबीर सिंह चौहान ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा की समीक्षा की। उन्होंने जनपदों में यात्रा संचालन में आ रही समस्याओं को सुना और बेहतर करने के सुझाव भी लिए। शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने को कहा। साथ ही शिविर में बैंक के प्रतिनिधियों को शामिल करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने  और  संकल्प यात्रा का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इस दौरान पीडी आनन्द सिंह, सहित सभी संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।